स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर रेलवे, आरपीएफ व जीआरपीअलर्ट हैं। बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने फोर्स के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खोजी कुत्ते, क्यूआरटी टीम के साथ प्लेटफॉर्म, महिला प्रतीक्षालय, सरक्यूलेटिंग एरिया, टिकटघर की चेकिंग की गई। साथ ही आधा दर्जन ट्रेनों में जाकर भी छानबीन की गई। मेटल डिटेकटर से बैग, सूटकेस भी चेक किए गए। कंट्रोल रूम से पूरे स्टेशन परिसर पर नजर रखी गई। किसी व्यक्ति के संदिग्ध दिखने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। स्टेशन परिसर के बाहर भी निरीक्षण किया गया।