उर्सला अस्पताल के सर्जन डॉ. बीकेएस कटियार ने बुधवार देर रात आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मचारी से मारपीट कर उन्हें गालियां दी। उन्होंने फर्श गीला होने पर सर्जन को अंदर आने से रोका था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। अस्पताल के निदेशक ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। परमट निवासी रविंद्र उर्सला अस्पताल में आउट सोर्सिंग में हाउस कीपिंग का कार्य करते हैं। उनके मुताबिक बुधवार की रात करीब 10.30 बजे निदेशक कार्यालय के पास साफ सफाई करा रहे थे। उनके साथ सफाईकर्मी अमित और राहुल भी थे। इसी बीच सर्जन डॉ. बीकेएस कटियार वहां पर आए। अमित और राहुल ने उन्हें रोक दिया।