भीतरगांव क्षेत्र में अक्टूबर के अंतिम दिनों से हुई बूंदाबांदी से गेहूं-सरसों की फसल को लाभ मिल रहा है। खेतों में सरसों व लाही की अगेती फसल दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बार नवंबर में ही तेज सर्दी शुरू होने से गेहूं-सरसों, चने की फसल को फायदा मिल रहा है। इन दोनों फसलों के लिए समय पर सर्दी शुरू होना जरूरी है।