हाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोली मोड़ के पास बुधवार शाम करीब 4:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ तथा उसमें बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मूल रूप से रायबरेली के सेमरी चौराहा केसौली गांव के रहने वाले रमाकांत (45) ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता तथा भाभी छेदावती के साथ महाराजपुर के प्रेमपुर गांव में अपनी बहन के यहां आया हुआ था वापस लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है गनीमत रही कि हेलमेट लगा होने की वजह से सर पर गंभीर चोट नहीं आई है। हेलमेट के चीथडे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।