आदर्श नगर मोहल्ले में पंप हाउस वाली गली के मोड़ के पास दो दिन पहले नगर पालिका की भूमिगत पाइप लाइन फट गई थी। तब से तीन मोहल्लों की जलापूर्ति ठप है। शनिवार को जलकल विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य कराया। बताया कि रविवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। नगर पालिका के जलकल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि दो दिन पहले भूमिगत पाइप लाइन फट गई थी। इसकी जानकारी विभाग को शनिवार को हुईं। इसके बाद मरम्मत कार्य कराया गया।