फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में ईंट मारकर चाचा-भतीजी का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Dec 2025 11:03 PM IST

साढ़ थाना क्षेत्र के गहोलिनपुरवा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते चाचा और उसकी भतीजी पर पड़ोसी युवक द्वारा ईंट से हमला कर लुहूलुहान करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गहोलिनपुरवा निवासी रामप्रसाद कुरील ने बताया रविवार सायं खेत से वापस लौटते समय गांव के ही बृजेश कुरील ने साइकिल से गिरा दिया इसके बाद ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। बचाव में आई भतीजी निशा के चेहरे में पत्थर मारा जिससे चेहरे और सिर में चोंटे आई हैं। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें