फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो लोग घायल

पतारा कस्बे के जिठौली मोड़ तिराहे के सामने कबरई रोड हाइवे पर मंगलवार की दोपहर कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो चालक सुनील कुमार शर्मा (45) निवासी सागरपुरी थाना सेन पश्चिम पारा को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार सूर्यभान सिंह (40) निवासी तरगांव को भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर ऑटो चालक सुनील शर्मा को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया। कस्बाइयों व राहगीरों ने भाग रहे डंपर का पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज अनुज कुमार राजपूत ने बताया कि डंपर चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होगया है। तहरीर मिलने पर डंपर चालक की तलाश कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें