फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में अनियंत्रित डंपर की टक्कर से छात्रा समेत दो लोग घायल

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 12:58 PM IST

गिट्टी लेने जा रहे अनियंत्रित डंपर ने छात्रा को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा को रगड़ता हुए निकल कर ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक सड़क पर गिर गया। जिसे डंपर रौंदता हुआ निकल गया। जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। भरुआ सुमेरपुर कस्बे में सुबह करीब 9 बजे वार्ड नंबर 16 निवासी कक्षा सात की छात्रा अक्षरा धुरिया उर्फ प्रांशी अपनी सहेलियों के साथ विद्यालय पढ़ने जा रही थी। तभी बस स्टैंड के पास कानपुर से कबरई की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके बाद तक डंपर ने ई-रिक्शा को रगड़ता हुआ निकल गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें