फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद घाट पर गंगा महाआरती कर देश के वीर सपूतों को दी श्रद्धाजंलि

शिखा पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 08:33 PM IST

देश की सीमा पर लड़ने वाले वीर सपूतों के लिए प्रार्थना कर देश के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान गंगा नदी के पावन तट पर मां गंगा नदी की महाआरती कर पूजन पाठ किया गया। जिसमें भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने देश के शहीद वीर जवानों के लिए लोगों के साथ दो मिनट का मौन रखा। रविवार शाम छह बजे नित्य गंगा आरती समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आनंद घाट गंगा तट पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही। जिसमें मुख्य रूप से रही भाजपा प्रदेश मंत्री ने देश के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सीमा पर लड़ने वाले हर जवान के लिए प्रार्थना की। इस बीच कहा कि हमने आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब दिया। इस दौरान गंगा नदी की महाआरती की गई और देश के लिए सीमा पर तैनात सभी जवानों की कुशलता के लिए लोगों ने प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा। महाआरती कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, शिल्पी राकेश दीक्षित, सुरेश शुक्ला, अमरेंद्र गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, शीरध्वज तिवारी समेत अन्य कई लोग रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें