फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में डीसीपी कार्यालय के बाहर गिरा पेड़, युवक की दबकर मौत

किदवई नगर थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम डीसीपी साउथ कार्यालय के बाहर झमाझम बारिश के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से साइकिल सवार व एक अन्य व्यक्ति दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से दोनों को निकालकर हैलट घायल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि बारिश के दौरान साढ़े छह बजे के आसपास साकेत नगर में पेड़ गिर गया। कुछ लोग पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे। वहीं राहगीरों ने बताया कि नंदलाल चौराहे की तरफ से सचान चौराहे की तरफ जा रहे साइकिल सवार सेन पश्चिम पारा निवासी सुभाष द्विवेदी (46) और एक अन्य व्यक्ति पर पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से दब गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें