कानपुर के कल्याणपुर से काकादेव जाने वाली सड़क की ग्रीन बेल्ट में पेड़ों की छंटाई के नाम पर बड़े और मोटे पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ों की नियमित छंटाई की आड़ में कई बड़े और घने पेड़ों को भी काट दिया गया। लोगों का कहना है कि जिन पेड़ों को केवल छांटने की जरूरत थी, उन्हें पूरी तरह खत्म कर दिया गया, जिससे क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंचा है।