पेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे प्रोफेशनलों (पेशेवरों), कर्मचारियों, छात्रों को पेंट की बारीकियां सिखाने और नई तकनीक की जानकारी का बीड़ा अब हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने उठाया है। एचबीटीयू में पूर्व छात्रों की मदद से पेंट टेक्नोलॉजी विभाग में तैयार किए गए पैक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जून में ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया जाएगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल को ट्रेनिंग देकर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। संस्थान में पेंट टेक्नोलॉजी की स्थापना 1998 में हुई थी। छात्राें की रिसर्च, टेस्टिंग में मदद करने के लिए पेंट टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को स्थापित करने पर विचार बना। पूर्व छात्रों की मदद से इसकी स्थापना की गई। संस्थान में नई जगह न मिलने पर केमिकल टेक्नोलॉजी लैब का ही जीर्णाेद्धार कराया गया। छात्रों की सुविधा के लिए विभिन्न मशीनें भी मंगाई गई हैं जिससे छात्रों टेस्टिंग या रिसर्च के लिए बाहर संस्थानों का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।