फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गंगा पुल पर दो घंटे लगा जाम, राहगीर परेशान

नवीन गंगा पुल पर सोमवार को सुबह यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। पोनी रोड तिराहा व राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह के समय जाम लगने से नौकरी पेशा लोग व छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वहीं, दोपहर बाद मरहला चौराहे पर एक घंटे जाम लगा रहा। सोमवार सुबह नौ बजे नवीन गंगा पुल मोड़ पर जाम लगने लगा। इस बीच जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालने से जाम बढ़ता गया। देखते ही देखते पोनी रोड तिराहा व राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और आड़े तिरछे व गलत दिशा से आने वाले वाहनों रोकते हुए जाम खुलवाया। सुबह नौ बजे लगा जाम 11 बजे खत्म हुआ। जाम में फंसे नौकरी पेशा लोग व छात्रों को सबसे परेशानी झेलनी पड़ी। नौकरी पेशा लोग अपने दफ्तर विलंब से पहुंचे। वहीं, दोपहर बाद मरहला चौराहा पर भी मार्ग सकरा होने के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, नवीन गंगा पुल पर जाम में फंसे लोगों का कहना है कि यहां जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। इसके बाद भी प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें