भीतरगांव इलाके में आठव होली (होली के आठवें दिन) का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव की चौपालों और गलियों में फाग गायन की टोली ने समां बांध दिया, देर शाम तक गली-गली घूम कर अबीर गुलाल का दौर चलता रहा इसके साथ ही क्षेत्र में होली के उत्सव का विधिवत समापन हुआ।