फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सम्मेलन के लिए व्यापारियों को किया गया आमंत्रित

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में व्यापारियों ने मंगलवार को नवीन मार्केट, पेंचबाग रेडीमेड कपड़ा बाजार, पुस्तक मार्केट परेड में व्यापारियों से संपर्क किया। इसमें तीन अगस्त को दिल्ली में होने वाले व्यापारी सम्मेलन के लिए सभी को आमंत्रित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल होंगे। इस दौरान चुन्नीगंज में बन रहे कन्वेंशन सेंटर का नाम पूर्व सांसद और व्यापारी नेता स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा के नाम पर रखे जाने की अपील की गई। इसका व्यापारियों ने समर्थन किया। मौके पर महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, राकेश सिंह, रामेश्वर गुप्ता, ईश्वर वर्मा, राजेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, पंकज राठौर, विनय अरोड़ा, सरताज अहमद, कामिल अंसारी, लकी रहमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें