भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने गुरुवार को लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें छोटी-छोटी कमियां बताकर पकड़ी गईं गाड़ियों को छोड़ने की मांग उठाई। बाद में अफसरों ने दो गाड़ियों को जांच के बाद छोड़ने का आदेश दिया। व्यापारियों ने बताया कि एक मामले में क्रेता कंपनी ने पता बदल दिया था जबकि विक्रेता पंजाब की एक सरकारी कंपनी की ओर से टैक्स इनवाइस, ई-वे बिल में पुराना पता लिखा होने के बाद भी चार दिन तक गाड़ी को पकड़े रखा गया। गाड़ी में प्लास्टिक दाना लदा था। वहीं, लाटूश रोड से जहानाबाद जा रही गाड़ी को कनसाइनमेंट सेल में कमी बताकर पकड़ लिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अपर आयुक्त ग्रेड एक आरएस विद्यार्थी और अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी कुमार आनंद को ज्ञापन दिया।