फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेलते-खेलते वाहन सर्विस सेंटर के पांच फीट टैंक में गिरकर मासूम की मौत

चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां के बंबा इलाके में सोमवार देर शाम को घर से करीब तीस मीटर दूर वाहनों के धुलाई सर्विस सेंटर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम सेंटर के बाहर बने पांच फीट गहरे पानी के टैंक में डूब गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। काफी देर तक बच्चे के न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। करीब डेढ़ घंटे के बाद परिजनों को बच्चे का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि परिजनों ने किसी कानूनी प्रक्रिया को करने से मना कर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें