प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरी पुलिस के साथ ही एसपीजी ने सीएसए स्थित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को संभाल लिया है। किसी भी व्यक्ति के सभा स्थल पर जाने पर पाबंदी है। एसपीजी ने सभास्थल सील कर दिया है, इसके साथ ही 30 ब्लॉक में पंडाल बनाया गया है। मंगलवार को एयरफोर्स के तीन हेलीकॉप्टर ने मॉक ड्रिल की। इस दौरान वहां पहुंचे मीडिया कर्मियों को एसपीजी की टीम ने सभा स्थल के अंदर जाने से मना कर दिया। फाेटो न लेने की भी हिदायत दी। कहा कि जब तक सूचना विभाग से मीडिया पास जारी नहीं हो जाते हैं, तब तक सील किए गए सभा स्थल में कोई नहीं आएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीएम सिक्योरिटी के प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।