पशुओं के संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने तकनीक का सहारा लिया है। भीतरगांव ब्लॉक की वृहद गौ आश्रय स्थल बिरहर के साथ सभी गौ आश्रय स्थलों को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौशालाओं के भीतर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना और पशुओं के चारे, पानी व सुरक्षा के दावों की जमीनी हकीकत जानना है।