फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, रिपोर्ट दर्जकर पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के डकारी गांव में बुधवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले युवक भाग गए। इस बीच फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।वहीं, फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। डकारी गांव निवासी ब्रज किशोर सिंह उर्फ ननक्कें सिंह का उनके परिवार के ददन सिंह उर्फ कन्हैया सिंह से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि ब्रज किशोर सिंह का आरोप है कि ददन सिंह व उसके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की है। दूसरे पक्ष का पक्ष का आरोप है कि सरकारी जमीन पर ब्रज किशोर कब्जा कर रहे हैं, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। जबकि ब्रज किशोर ने जमीन पुश्तैनी बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें