फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीटीआई में संगोष्ठी का आयोजन, टेक्निकल एडवाइजर अवधेश बोले- टैरिफ युग के अनुरूप खुद को तैयार करे भारत

भारत को नए वैश्विक टैरिफ युग के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। घरेलू बाजार को मजबूत बनाने, ब्रांडेड उत्पादों पर जोर देने और एमएसएमई इकाइयों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। यह बात मुख्य वक्ता और टेक्निकल एडवाइजर संगम टेक्सटाइल्स भीलवाड़ा अवधेश कुमार शर्मा ने बुधवार को यूपीटीटीआई में कही। वह इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) कानपुर सेंटर, टेक्सटाइल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई एवं उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री इन न्यू टैरिफ इरा विषय पर हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और निदेशक यूपीटीटीआई डॉ.. जी. नलनकिल्ली और अवधेश कुमार शर्मा ने किया। संगोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. प्रदीप कुमार और इंजीनियर श्याम सुंदर दास को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। वस्त्र उद्योग में उल्लेखनीय के लिए प्रो. वीके. मल्होत्रा को तथा अध्यात्म के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान के लिए प्रो. अरुण कुमार सिंह गंगवार को स्पिरिचुअल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें