फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ और गौतमबुद्धनगर की टीम जीती

29वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ की टीम ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सभी मुकाबले सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में गोरखपुर ने मुरादाबाद को 61-2 से हराया। टीम की जीत में श्रेया ने 14 व अदिति ने 12 अंक जोड़े। दूसरे मैच में गाजियाबाद ने बीएलडब्ल्यू को 25-9 से हराया, जीत में आरोही ने 15 अंक जोड़े। तीसरे मैच में गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 40-35 से मात दी। जीत में अनन्या ने 14 अंक जोड़े। चौथे मैच में लखनऊ ने वाराणसी को 38-21 से पराजित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें