कानपुर के सीएसजेएमयू परिसर में अमर उजाला द्वारा 'भविष्य ज्योति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावियों ने इस आयोजन को अपने भविष्य के लिए प्रेरणादायी बताया।