हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुरवा में ईंट-भट्ठे के पास तालाब में युवक का शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। शव लेकर कोतवाली जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने मिधौली गांव के पास रोक लिया। यहां पुलिस और ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक को भी ग्रामीणों ने रोक लिया और न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।