गोविंदनगर में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बैठी गाय और कुत्ते को टक्कर मारते हुए दुकान से टकरा गई। हादसे में गाय का पेट फट गया। वहीं, कार के एयरबैग खुलने से कार चालक और उसका साथी बच गया। गंभीर हालत में गाय को नगर निगम अस्पताल ले जाकर सर्जरी की गई। कार सवार युवकों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।