स्वदेशी कॉटन मिल से ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक अप-लाइन टनल का निर्माण गुरुवार को पूरा हो गया। करीब 330 मीटर लंबे टनल का निर्माण टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) आजाद ने किया। अब यह मशीन झकरकटी स्टेशन होते हुए कानपुर सेंट्रल की दिशा में आगे बढ़ेगी। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-1 (आईआईटी - नौबस्ता) के अंतर्गत यह मशीन गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जमीन के नीचे रास्ता तैयार करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पहुंची।