भीतरगांव विकास खंड के कुआंखेड़ा गांव में प्रशांत सचान के घर में लगी मनी प्लांट की बेल नीम के पेड़ का सहारा लेकर जमीन से तकरीबन 30 फीट ऊपर तक फैल गई है। इसके पत्ते सामान्य से कई गुना बड़े हैं। जिसकी भी निगाह इन पत्तों पर पड़ती है वो अनायास रुक कर एक बार देखता जरूर है। नीम पर चढ़े बड़े पत्तों वाले मनीप्लांट को फैलने के लिए सहारा देकर अच्छी देखभाल की गयी है। इसकी पत्तियों को घना और बड़ा बनाने के लिए, इसमें चाय पत्ती और दूध जैसे पोषक तत्व डाले जाते हैं।