नरवल स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को स्नातक विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक की अध्यक्षता में स्नातक मतदाता पंजीकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें सरसौल मंडल के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अरुण पाठक ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए स्नातक वर्ग की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आगामी 2026 तक अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं के वोट बनवाने का लक्ष्य पूरा किया जाए। इसके लिए हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर योग्य स्नातक मतदाताओं की पहचान करे और उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े। पाठक ने कहा कि बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना जरूरी है ताकि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रह जाए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और पंजीकरण में आने वाली चुनौतियों पर सुझाव दिए जिन्हें पाठक ने गंभीरता से सुना उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और चुनावी सफलता के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश द्विवेदी, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, रमेश कुशवाहा, अवनेश तिवारी, मनीष विश्वकर्मा, नकुल सिंह, सुमित पांडेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।