भीतरगांव राजकीय बीज भंडार के प्रभारी शिवम उमराव ने किसानों को बताया दिसंबर के पहले पखवाड़े में गेहूं की फसल की पहली सिंचाई जोरों पर है। पहली सिंचाई के बाद अगर समय से यूरिया का छिड़काव किया जाय तो खेत की रौनक बदल जाएगी। एक बीच में कम से कम 10 से 18 किल्ले निकलकर खेत को हरा भरा बना देंगे। पहले सिंचाई के बाद ही खरपतवार नाशक दवा का भी छिड़काव कर दें जिससे कि गेहूं के साथ होने वाले खरपतवार पहली सिंचाई के बाद ही नष्ट हो जाएंगे। जिसका असर पैदावार में दिखेगा