फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महोत्सव 2025 का समापन, बास्केटबॉल में चिंटल्स स्कूल व गुरु हरराय एकेडमी जीते

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Oct 2025 10:57 PM IST

पूर्व सांसद स्व. चौ. हरमोहन सिंह यादव की स्मृति में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित खेल महोत्सव 2025 का समापन मंगलवार को मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में हुआ। इसमें हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चिंटल्स स्कूल व बालिका में गुरु हरराय एकेडमी विजेता रहे। बैडमिंटन बालक वर्ग में स्कॉलर मिशन व बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर विजेता रहे। क्रिकेट बालक वर्ग में विजडम एजुकेशन सेंटर विजेता, डीपीएस बर्रा उपविजेता रहा। प्लेयर ऑफ द मैच व टूर्नामेंट आलोक को चुना गया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में श्री सनातन धर्म विद्यालय द्वितीय, गुरु हर राय अकादमी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्वराज इंडिया स्कूल द्वितीय और फातिमा स्कूल तृतीय रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग में सीएचएस एजुकेशन सेंटर द्वितीय और डीपीएस बर्रा तृतीय रहा। बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल द्वितीय, स्कॉलर मिशन स्कूल तृतीय रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें