फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी डीसीएम से भिड़ी, चालक समेत तीन घायल

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के राजधानी मार्ग पर नेहरू नगर मोड़ के सामने बुधवार को दोपहर तेज रफ्तार कार एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क पर खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार में फंसे चालक व उसके साथी को किसी तरह निकाला। घायल कार सवार दोनों लोगों व साइकिल सवार को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। इस दुर्घटना की वजह से राजधानी मार्ग पर कुछ देर जाम लगा रहा। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्नाव की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार जैसे ही राजधानी मार्ग नेहरू नगर मोड़ के सामने पहुंची, अनियंत्रित हो गई। एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। एअर बैग खुलने से कार चालक सुनील श्रीवास्तव (55) व उनके साथी रूपेश खन्ना (55) निवासी श्याम नगर कानपुर की जान बच गई, लेकिन दोनों घायल हो गए। साइकिल सवार रामचंदर राजपूत निवासी कंचन नगर भी घायल हो गया। घायल रूपेश ने पुलिस को बताया कि कार चलाते समय अचानक उन्हें चक्कर आया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें