रमईपुर-जहानाबाद राज्य मार्ग से जुड़े कई लिंक मार्गों पर आज भी ब्रेकर (स्पीड ब्रेकर) का अता-पता नहीं है। सुरक्षा मानकों की इस अनदेखी के कारण मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों और लिंक रोड से अचानक मुख्य मार्ग पर आने वाले वाहनों के बीच आए दिन टक्कर हो रही है। असेनिया गांव के पास लिंक मार्ग में मंगलवार दोपहर एक साइकिल सवार बस की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।