भीतरगांव ब्लाक के असेनिया से मलकापुर की ओर जाने वाली 3.9 किलोमीटर लंबी माईनर नहर की सफाई पर 0.83 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल सका। माईनर की सफाई के बाद भी अब तक इसमें पानी नहीं छोड़ा गया है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में गेहूं की सिंचाई का काम पहले ही पूरा हो चुका है और फसलें पककर तैयार हैं जिनकी कटाई शुरू होने वाली है, ऐसे में अब नहर में पानी आने का कोई खास लाभ किसानों को नहीं मिलेगा। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद समय पर पानी न मिल पाना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।