फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गोली मारकर हत्या के छह आरोपी जेल भेजे गए, आरोपी पूर्व सभासद समेत तीन फरार

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गगनीखेड़ा गांव में बुधवार की रात हमलावरों ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे हीरालाल (80) की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी महादेई की तहरीर पर गांव के नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। रविवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी पूर्व सभासद समेत तीन अभी फरार है। गांव में दहशत का माहौल है। इसके चलते पुलिस तैनात की गई है। गगनीखेड़ा निवासी हीरालाल की हत्या के मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात के अगले दिन गुरुवार को छह नामजद व एक अन्य समेत सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद अन्य को जाने दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी सोनू, राजकुमार, जितेंद्र, अमन, मंटानी व मनोज को रविवार को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व सभासद व हिस्ट्रीशीटर महेश निषाद को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। गोविंद और संतोष को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगी है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें