फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सज्जन कुमार को सजा सुनाए जाने पर सिखों ने जताई खुशी, ढोल-नगाड़े बजाते हुए मिठाई वितरित की

दिल्ली में 1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर सिखों ने खुशी जताई है। मंगलवार को सिख वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने संतनगर चौराहे पर ढोल-नगाड़े बजाते हुए मिठाई वितरित की। पदाधिकारी सिखों को 41 साल बाद मिला न्याय, कांग्रेस सांसद मुर्दाबाद, धन्यवाद नरेंद्र मोदी आदि श्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) ने बताया कि सिख समाज को 41 साल बाद न्याय मिला है, जो बचे हुए दोषी हैं, वह भी इसी तरह सलाखों के पीछे होंगे। इस दौरान सरदार चरणजीत सिंह नामी, सरदार गुरजिंदर सिंह, रविंदर सिंह सोमी, संदीप छाबड़ा, हरमिंदर सिंह पुनी, जसबीर जुनेजा, गगन सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें