फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली

आदर्श नगर स्थित पालिका की पानी टंकी में लगा 630 केवी का ट्रांसफार्मर सोमवार रात करीब 11 बजे ओवरलोड होकर खराब हो गया। इससे आदर्श नगर और सर्वोदय नगर के करीब एक हजार घरों में 24 घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों को भीषण पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद मंगलवार रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार रात 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि, उनके फोन नहीं उठे। बिजली न होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार शाम को खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत शुरू की गई। पुराना ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब होने के कारण उसे बदलने में समय लगा। एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। बिजली गुल होने के बाद रात भर लोग जागते रहे। कार्यकारी अभियंता भरत गौतम ने बताया कि पूरी तरह ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बदलने में समय लगा। हालांकि, मरम्मत के बाद भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली आती-जाती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें