फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: गंगाघाट पुलिस ने फर्रुखाबाद में गैंगस्टर की 29 लाख से अधिक की संपत्ति की कुर्क

गंगाघाट कोतवाली पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां पहुंची। वहां की पुलिस के साथ उन्नाव के दही थाने में दर्ज गैंगस्टर रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन की अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। इसमेंं 29 लाख से अधिक कीमत की संपत्ति कुर्क की गई। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी गैंगस्टर रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन पर उन्नाव के दही थाने में गैंगस्टर का मामला दर्ज है। गुरुवार को गंगाघाट कोतवाली की चार सदस्यीय टीम फर्रुखाबाद में गैंगस्टर रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन की 29 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की चल अचल संपत्ति कुर्क की। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी रीतेश कुमार भारद्वाज उर्फ सचिन पर वर्ष 2025 में उन्नाव के दही थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसकी विवेचना गंगाघाट कोतवाली पुलिस कर रही थी। गैंगस्टर के खिलाफ हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी जिले के थानों में गंभीर धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई उन्नाव डीएम और एसपी के निर्देश पर की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें