फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: बालू घाट व आनंद घाट के बीच गंगा नदी में उतराता दिखा युवती का शव

बालू घाट व आनंद घाट के बीच सोमवार को गंगा नदी में एक युवती का शव उतराता दिखा। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवती का शव फेंका गया है। लोगों ने बताया कि शव को कौए नोच रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचने पर कोई शव नहीं मिला है। सोमवार दोपहर बाद गंगा बैराज छोर से बहता हुआ करीब 30 वर्षीय युवती का शव बालू घाट व आनंद घाट के बीच पहुंचा। तेज बहाव की वजह से शव बहता हुआ घाट के किनारे लग गया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय पंडों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची तो उसे वहां कुछ नहीं मिला। बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें