साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में 10 जनवरी से नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कथा समिति के सदस्य जीतू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अमृतमयी कथा ओंकारेश्वर नीलांचल धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सर्वेश्वरी देवी द्वारा कही जाएगी। आगामी नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।