मोहल्ला रविदास नगर, मालवीय नगर व रामनगर में शुक्रवार की रात चोर-चोर का शोर मचने पर लोग लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर निकल आए। बाद में अफवाह होने से बात बता चलने पर लोग शांत हुए। लोग इतने भयभीत दिखे कि रात भर घर का एक सदस्य जागता रहा। लोगों ने बताया कि पांच से सात लोगों का गिरोह नगर में भ्रमण कर रहा है और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी बेकसूर को चोर समझ उसकी पिटाई न करें।