श्री सांवलिया सेठ श्री सालासर बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से बुधवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। गोविंदनगर स्थित ब्लॉक नंबर-पांच स्थित मंदिर से शुरू हुई यात्रा लाल क्वार्टर, नटराज सिनेमा, दुर्गा मंदिर, चावला चौराहा, नंदलाल चौराहा होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान दुकानदारों व भक्तों ने पुष्पा वर्षा करके स्वागत किया। बालाजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक मुकेश जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, शिवम, अश्वनी कुमार, धीरज कपूर, पं. आनंद दीक्षित, विक्की झा, आशीष मल्होत्रा व महिला मंडल से किरन कपूर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।