शिवराजपुर ब्लॉक के ग्राम सखरेज में पेयजल की गंभीर किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गाँव का दौरा कर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई। रचना सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गाँव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिससे पूरे गाँव को जल आपूर्ति होती थी। लेकिन भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल में रखरखाव के अभाव में यह टंकी कार्यरहित हो गई है। आज ग्रामीण 4 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।