कानपुर में ‘गीता जयंती’ के उपलक्ष्य में चेयरमैन विजय कपूर के आवाहन पर, यूथ वर्क्स आर्गनाइजेशन के चेयरमैन कार्तिक कपूर ने अपने सहयोगियों, दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी सदस्यों, व्यवसायियों, छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दादा नगर में ‘गीता संदेश मानव श्रंखला’ बनाई। साथ ही, नित्यप्रति गीता स्वाध्याय का संकल्प लेते हुए शक्तिशाली एकजुट हिंदू समाज द्वारा आध्यात्मिक चेतना के जागरण का संदेश दिया गया। चेयरमैन विजय कपूर ने छात्रों को गीता स्वाध्याय का महत्व बताते हुए कहा कि गीता का हर श्लोक हमें सच्चे जीवन का मार्ग दिखाता है।