फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शतरंज प्रतियोगिता में शान तिवारी, प्रियांशु वर्मा और जिज्ञास मीना बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

कानपुर मास्टर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को अरमापुर इस्टेट स्थित जूनियर क्लब में ओपन चेस प्रतियोगिता में कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, इटावा, कानपुर देहात के 149 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में हुई,जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को 20.10 मिनट में पांच राउंड खेलने का अवसर मिला। कड़े मुकाबलों के बीच शान तिवारी, प्रियांशु वर्मा और जिज्ञास मीना ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को पुरस्कार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय अवस्थी ने दिए। प्रतियोगिता का संचालन में अरविंद कुमार, नवीन विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, अजीत विश्वकर्मा, अमर सिंह, यशवंत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें