बकाया गृहकर न देने पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को नवीन मार्केट में कार्रवाई की। इस दौरान सात दुकानें सील की गईं। इन सभी पर कुल 20 लाख रुपये कर बकाया था। नवीन मार्केट में सुबह जब पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम जोन-1 का दस्ता पहुंचा तो वहां दुकानदारों में खलबली मच गई। जानकारी करने पर नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बकाया गृह कर वसूली के लिए टीम आई है। इसके बाद सात दुकानें सीज कर दी गई। इन दुकानों पर डेढ़ से तीन लाख रुपये गृह कार बाकी था। कई बार नोटिस भी दी गई लेकिन दुकानदार इसे जमा नहीं करा रहे थे। अगर दुकानदार गृह कर जमा करा देते हैं तो नगर आयुक्त के आदेश पर जुर्माना में छूट दिलाकर दुकानों को फिर खोल दिया जाएगा।