फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तहसील परिसर के पास धू-धू कर जली SDM स्टेनो की कार, मची अफरा-तफरी; देखें वीडियो

अकबरपुर तहसील के बगल स्थित अधिवक्ता समिति हॉल परिसर में सोमवार दोपहर करीब चार बजे एसडीएम के स्टेनो की खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। कार में आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़ी बाइकों और अन्य वाहनों को बचाने के लिए अधिवक्ता दौड़ पड़े और वाहनों को तत्काल हटाया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग की लपटों की चपेट में आकर एक स्कूटी भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें