कानपुर में तापमान लगातार बढ़ने के साथ ही गर्मी जनित बीमारियों का असर भी दिखने लगा है। हैलट अस्पताल और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तेज धूप, लू और शरीर में पानी की कमी इन बीमारियों की मुख्य वजह बन रही है। बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और दूषित पानी संक्रमण का खतरा और बढ़ा रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिन्हें तेज बुखार, उल्टी और कमजोरी की शिकायत है।