भीतरगांव ब्लाक के तिवारीपुर कंपोजिट स्कूल में एक लैब भी है जिसमें लेंस, सूक्ष्मदर्शी, परखनली, रसायन पदार्थ सहित जीवविज्ञान से संबंधित चीजें रखी हैं। इस लैब में बच्चे प्रयोग करना, अवलोकन करना और वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझ कर सीखते हैं। प्रधानाध्यापिका आराधना मौर्या ने बताया आगे आने वाले समय में और हाइटेक लैब बनाने का प्रयास जारी है।