भीतरगांव ब्लॉक के धीरजापुर प्राथमिक विद्यालय से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में लंबे समय से सफाई न होने के कारण ऊंची-ऊंची घास कुसी कांस और घनी झाड़ियाँ उगी खङी हैं। परिसर खेल के मैदान के बजाय जंगली जानवरों और जहरीले जीवों का अड्डा बन गया है।