फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन जर्जर घोषित, शिक्षक वेतन से बनवा रहे कमरे

जीपीजी हायर सेकेंडरी हाईस्कूल जूही भूतिया फिल्म के सेट की याद दिलाता है। यहां कोई भी कमरा ठीक नहीं है। भवन अब गिरेगा या तब वाली स्थिति में हैं। यहां छात्र संख्या 70 है, जो रोज जान को खतरे में डालकर पढ़ने के लिए आते हैं। नगर निगम ने भी इसे जर्जर घोषित कर दिया है लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों का ध्यान इसकी ओर नहीं जा रहा है। इससे जर्जर कमरों में बैठकर ही बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब स्कूल के शिक्षक अपने पास से धन एकत्र कर कमरों की मरम्मत करा रहे हैं। साथ ही उनको क्षेत्रीय लोगों का सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें